ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर आरटीओ में खाली लाइसेंस कार्ड और प्रिंटिंग कॉर्टरेज का टोटा, आवेदक हो रहे परेशान

इंदौर। परिवहन कार्यालय इंदौर में 10 हजार से ज्यादा आवेदक परेशान हो रहे हैं। इन आवेदकों को लाइसेंस कार्ड प्रिंट होकर नहीं मिल पाए । ड्राइविंग लाइसेंस के कार्ड खत्म होने से फिटिंग का काम रुकने से लगातार पेंडेंसी बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन कार्ड और प्रिंटिंग कॉटेज की कमी लंबे समय तक बनी रही। 15 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस ही खत्म हो चुके है। लाइसेंस का इंतजार 10 हजार से अधिक आवेदक कर रहे हैं।

नायता मुंडला स्थित इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में हर दिन 450 से अधिक नए लाइसेंस के आवेदन आते हैं। आवेदकों को अपने लाइसेंस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। पिछले 15 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस के कार्ड खत्म हो चुके है लेकिन इसके बाद भी अभी तक कार्ड नहीं आ पाएं है। इसके चलते लगातार आवेदन पेंडिंग होते जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 10 हजार से अधिक लाइसेंस प्रिंट होने का इंतजार कर रहे है।

रिन्युअल की भी भरमार

परिवहन कार्यालय में रोजाना करीब 200 आवेदन रिन्युअल के लिए आते है। चूंकि 15 दिन से कार्ड नहीं होने से ये आवेदन भी लंबित होते जा रहे हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि लंबे समय से कार्यालय में कार्ड का टोटा बना हुआ है। इसके चलते पेंडेंसी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

आरसी कार्ड और रीबन आएं

कार्यालय में लंबे समय से रजिस्ट्रेशन कार्ड और कॉटेज की समस्या बनी हुई थी। तीन दिन पहले ही वाहन रजिस्ट्रेशन के कार्ड आएं है। ये कार्ड भी खत्म होने की कगार पर हैं। वहीं, प्रिंटर की रीबन भी पिछले दिनों खत्म हो चुकी थी। हालांकि अब यह आ चुकी हैं। हमेशा किसी न किसी सामग्री की कमी बनी रहती हैं।

Related Articles

Back to top button