ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगा नवोदय विद्यालय दतिया का मॉडल

किसानों को मिले उनकी पैदावार का सही दाम यही इस मॉडल का उद्देश्य:-रवि कान्त मिश्रा

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगा नवोदय विद्यालय दतिया का मॉडल

किसानों को मिले उनकी पैदावार का सही दाम यही इस मॉडल का उद्देश्य:-रवि कान्त मिश्रा
सब्जियों का सस्ता और सही भंडारण कैसे करें?:-रवि कान्त मिश्रा
दतिया। किसान भाइयों को उनकी पैदावार का सही दाम कैसे मिले, इसके लिए सब्जियों एवं अनाज का उचित एवं सस्ता भंडारण आवश्यक है, चूंकि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए कृषि उपज को सड़ने एवं बर्बाद होने से बचाने के लिए नए- नए उपाय सोचे जाते हैं, इसी उद्देश्य की इच्छा लिए हमारे जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर दतिया के कक्षा ग्यारहवी के छात्र रामू माहौर ने मेरे मार्गदर्शन में विज्ञान पर आधारित एक मॉडल तैयार किया जो कि अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्पूर्ण देश के लगभग 120 मॉडल के साथ फरीदाबाद हरियाणा में प्रदर्शित होगा। उपरोक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर के पीजीटी रसायन शास्त्र रवि कान्त मिश्रा ने हमारे सम्बददाता से चर्चा करते हुए दी।उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हमारे छात्र द्वारा जो मॉडल प्रदर्शित होगा उसका आयोजन फरीदाबाद हरियाणा में किया जाएगा, विदित हो कि पूर्व में छात्र रामू माहौर ने क्लस्टर लेवल पर जवाहर नवोदय विद्यालय उज्जैन तथा रीजनल लेवल पर जवाहर नवोदय विद्यालय सागर में क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र रामू माहौर ने इस मॉडल के द्वारा किसान भाइयों को सब्जियों के सरल एवं सस्ते भंडारण का आसान तरीका समझाया है, सब्जियों को अधिक समय तक बिना रेफ्रिजरेटर या कोल्ड स्टोरेज के अपने घर पर कैसे रखा जा सकता है, उन्होंने अपने मॉडल में यही समझाया । गाईड शिक्षक रवि कान्त मिश्रा ने बताया कि यह मॉडल पूर्णतः सोलर एनर्जी पर आधारित है तथा वहुत कम लागत एवं आसानी से किसान भाई अपने घर पर ही इसे बना सकते हैं और बड़े पैमाने पर सब्जियों का भंडारण कर सकते हैं, इस प्रकार के भंडारण से हमारे अन्नदाता किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा तथा देश की अर्थव्यवस्था भी अच्छी होगी तथा बड़े स्तर पर यदि इस मॉडल को लागू किया गया तो देश सब्जियों के मामले में आत्मनिर्भर होगा।विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश त्रिपाठी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने छात्र रामू तथा उनके गाईड शिक्षक रवि कान्त को आगामी आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button