ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या में 400 करोड़ की अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी

इलाहाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या में 465 करोड़ रुपढ की विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार अयोध्या में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से नया घाट पुराने पुल तक धर्म पथ के दो किलोमीटर के हिस्से को अब 65 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ा और विस्तारित किया जाएगा। इसमें कहा गया कि अयोध्या में 9.02 किलोमीटर लंबी पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के विकास और 23.94 किलोमीटर चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग को चार लेन में बदलने के लिए भी 200-200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य दिव्य मंदिर लोकार्पण जनवरी 2024 में प्रस्तावित हैं और इसके बाद वहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। अगला लोकसभा चुनाव भी 2024 में होगा। बयान के मुता‎बिक इसके साथ ही पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में सुग्रीव किला, अशर्फी भवन, देवकाली छोटी, नागेश्वर धाम, स्वयंवर नाथ, दंतधावन कुंड, जानकी कुंड, मौनी बाबा आश्रम, सीता कुंड, दशरथ कुंड में फर्श, शौचालय, प्रतीक्षालय, चारदीवारी, दरवाजों आदि का निर्माण भी कराया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल की बैठक में चार नए निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। इन विश्वविद्यालयों में वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर शामिल हैं। बयान में कहा गया

Related Articles

Back to top button