ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

पीएम मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार का किया समर्थन, तिरंगे के प्रति दिखाया सम्मान

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने तिरंगे के प्रति सम्मान का नमूना पेश किया। बुधवार को ग्रुप फोटो के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर भारतीय तिरंगे को गिरा देखा, तो फौरन उसे उठाकर जेब में रख लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि तिरंगे पर किसी के कदम ना पड़ें। उन्हें देखकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी ऐसा ही किया।

ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन

15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है, हम इस पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं। बता दें कि करीब 40 देश ब्रिक्स में शामिल होने के इच्छुक हैं। साथ ही इस बार के मुख्य एजेंडे में ब्रिक्स के विस्तार का मुद्दा शामिल था।

पीएम के संबोधन की अहम बातें

  • जोहांसबर्ग जैसे खूबसूरत शहर में एक बार फिर आना मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के लिए खुशी की बात है। इस शहर का भारतीयों और भारतीय इतिहास से गहरा और पुराना रिश्ता है। यहां से कुछ दूरी पर टॉल्स्टॉय फार्म स्थित है जिसका महात्मा गांधी ने 110 वर्ष पूर्व निर्माण करवाया था।
  • लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक लंबी और शानदार यात्रा तय की है। इस यात्रा में हमने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
  • हम दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण के देशों ब्रिक्स में विशेष महत्व दिया गया है हम इसका स्वागत करते हैं। भारत ने भी G20 की अध्यक्षता में इस विषय को महत्व दिया है।
  • ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए हमें अपने संबंधित समाजों को भी भविष्य के लिए तैयार करना होगा और प्रौद्योगिकी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button