ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

कहा उसकी माओवादियों से है अच्छी पहचान, करवा सकता है हत्या

भिलाई: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पदस्थ एक सिपाही की पत्नी ने उसके नक्सलियों से संबंध होने का खुलासा किया है। पत्नी का आरोप है कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत एरकोड गांव निवासी छबिलाल कचलामें पुलिस विभाग में सिपाही है। उसने शादीशुदा होने की बात छिपाकर महिला से शादी की। उसके बाद दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। जब महिला ने पुलिस में शिकायत की तो वह उसे नक्सलियों से मरवा देने की धमकी दे रहा है। महिला थाना भिलाई उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।हथखोज भिलाई निवासी लक्ष्मी कचलामे ने अपन पति छबिलाल, सास पिला बाई कचलामे और जेठ बंसीलाल कचलामे के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 29 जून 2020 को सामाजिक रीति रिवाज से छबिलाल कचलामे से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन तक वह पति के साथ किराय के मकान पर रही उसके बाद अगस्त 2020 से मानपुर पुलिस क्वार्टर में रहने लगी थी। वहां छविलाल उसकी सास और जेठ दहेज न लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। छविलाल उसे मारता पीटता भी था। इसी दौरान लक्ष्मी गर्भ से हो गई, लेकिन उसके साथ प्रताड़ना कम नहीं हुई। उसने यह बात अपने माता पिता को बताई। इस पर माता पिता ने ससुरालियों को समझाया, लेकिन जब वह माने तो वो लोग उसे लेकर भिलाई आ गए। इसके बाद छविलाल अपने सास ससुर पर 2 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाने लगा। नहीं देने पर वह ससुराल जाकर हथखोज में भी उनके साथ मारपीट किया। इसके बाद मजबूर होकर महिला थाने में शिकायत करनी पड़ी।दो शादियों के बाद झूठ बोलकर की थी तीसरी शादीलक्ष्मी का आरोप है कि छविलाल की पहले से दो शादी हो चुकी थीं और उनका मामला भी कोर्ट में चल रहा है। बिना तलाक लिए उसने शादी की बात छिपाते हुए लक्ष्मी के साथ तीसरी शादी की है। मार्च 2022 में जब लक्ष्मी ने उसका विवाह प्रमाण पत्र देखा तो उसे इसकी जानकारी हुई।नक्सलियों से मरवा देने की दी धमकीलक्ष्मी ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर 10 अप्रैल 2022 से अपने मायके बोरसी में रह रही है। इसके बाद भी पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। वह शराब के नशे में बोरसी पहुंचता है वहां लक्ष्मी उसकी सास व ससुर के साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। 16 अक्टूबर को भी वह बोरसी आया था। उसने सभी के साथ जमकर मारपीट की और जान से मरवा देने की धमकी दी। उसने कहा कि वह एक सहायक आरक्षक है। उसकी बहुत सारे नक्सलियों से पहचान है। उनसे बोलकर सभी की हत्या करवा देगा।

Related Articles

Back to top button