ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

जन दर्शन एवं तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

बैतूल। जिले के सारनी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को शाम 5.30 पहुंचे। बगडोना में हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री जन दर्शन के लिए निकले। दो किमी से अधिक दूरी तक जनता का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे।कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण पंडाल छोटा पड़ गया। खुले मैदान और सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाने के लिए जा रहे जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, कांग्रेस नेता मनोज मालवे समेत अन्य नेताओं को बोरी -सारनी मार्ग पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सारनी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा विरोध जताने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चोपना थाने भेज दिया गया है। इनमें कांग्रेस नेता भूषण कांति, बटेश्वर भारती, किशोर चौहान, राफे बक्श, हेमंत, गौतम नागले , आम आदमी पार्टी के अजय सोनी, सपन कामला, शिबू विश्वकर्मा, संतोष देशमुख शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष संतोष देशमुख ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है।

Related Articles

Back to top button