ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मनोरंजन

अक्षय कुमार की मिशन मंगल समेत फिर चर्चा में आईं ये स्पेस बेस्ड फिल्में

आज का दिन हर भारतीय शख्स के लिए काफी गौरवान्वित करने वाला है। सभी को उस पल का इंतजार था, जब चंद्रयान 3 चांद की धरती पर लैंड करेगा। चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग आज यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हो चुकी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा पर उतरने में सफल रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड और स्पेस का कनेक्शन बताने जा रहे हैं। हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो स्पेस पर बेस्ड हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, चांद पर पहुंचना, स्पेस और एलियंस दिखाए गए हैं। आइए, देखें उन फिल्मों की लिस्ट जिनका नाता स्पेस से जुड़ा है।

कलई अरसी

साल 1963 में रिलीज हुई तमिल फिल्म में सुपरस्टार एमजी रामचंद्र और भानुमति लीड रोल में थे। ये पहली फिल्म थी, जिसमें एलियंस को धरती पर आते दिखाया गया था। वहीं, स्पेस काॅन्सेप्ट पर बनने वाली ये पहली तमिल फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी मोहन और वाणी के इर्द-गिर्द घूमती है

चांद पर चढ़ाई

साल 1967 में आई फिल्म चांद पर चढ़ाई एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। यह ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म चांद की लैंडिंग पर बेस्ड थी। इस फिल्म में एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दारा सिंह नजर आते हैं। फिल्म की कहानी अंतरिक्ष यात्रियों के इर्द-गिर्द घूमती है। वे दूसरे ग्रह के कई एलियन्स से सामना करते हुए दिखाई देते हैं

रॉकेट्री

आर माधवन की हिट फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह फिल्म इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन की बायोपिक है। स्पेस साइंस पर बेस्ड इस फिल्म में आर माधवन में बेहतरीन एक्टिंग की है

मिशन मंगल

साल 2019 में आई फिल्म मिशन मंगल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा भारत के पहले मार्स ऑर्बिटर के मिशन के सफल परीक्षण की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं

कार्गो

विक्रांत मैसी और श्वेता त्रिपाठी की फिल्म कार्गो में भविष्य दिखाया गया है। इस फिल्म में 2027 दिखाया गया था, जब इंसान चांद, मंगल से आगे बृहस्पति तक पहुंच जाएगा। इस फिल्म में मरे हुए इंसान को लेने मनुष्य जैसे राक्षस दिखाई देते हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया था

कोई मिल गया

स्पेसशिप और एलियन पर आधारित फिल्म कोई मिल गया में ऋतिक रोशन लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन के अपोजिट प्रीति जिंटा भी अहम रोल में थीं। इस फिल्म में इंसानों और एलियंस की दोस्ती को दिखाया गया है

Related Articles

Back to top button