ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

CM शिवराज का घोषणा ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को ट्रेनिंग देगी सरकार मिलेगा प्रमाण पत्र

भोपाल। राजधानी में सीखो कमाओ योजना के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान सीएम शिवराज ने घोषणा की कि सरकार राजधानी में संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बना रही है। जहां सरकार अब प्रदेश के 6 हजार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें सरकार की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ग्लोबल स्किल पार्क में 6,000 बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। मॉडल आईटीआई में ट्रेनिंग दी जा रही है। मध्य प्रदेश में 3,500 से अधिक स्टार्टअप हैं। 3 लाख बेटे-बेटियों को हम स्वरोजगार के लिए ऋण देते हैं।

सरकार द्वारा दिया जाएगा प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखो कमाओ योजना के द्वारा आपको नवीनतम तकनीक और प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी, इसके बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा प्रमाणन मिलेगा।

अब तक 60 हजार पदों पर हुई भर्ती

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में 1 साल में 60 हजार पदों पर सरकारी भर्ती पूरी कर ली गई है और 40 हजार पदों पर भर्ती जारी है। लेकिन सभी को सरकारी नौकरी दिया जाना संभव नहीं है। इसलिए हमने सीखो कमाओ योजना बनाई है। स्वरोजगार, इसके लिए हमारी सरकार ने उद्यम क्रांति योजना बनाई है जिसमें एक लाख से लेकर 50 लाख तक का ऋण मिलता है।

क्‍या है सीखो कमाओ योजना?

सीखो कमाओ योजना के तहत सरकार द्वारा युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी, इस दौरान सरकार युवाओं को 8 से 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी देगी। ट्रेनिंग के बाद युवाओं को इसका सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान युवा विभिन्‍न कंपनियों और प्रतिष्ठानों में कार्य करेंगे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवा उसी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button