ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

रोड सेफ्टी मैच देखकर लौट रहे 2 छात्रों की सड़क हादसे में मौत, 1 घायल

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैच देखकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों की मंगलवार रात 10 बजे सिलतरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक में सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिधौरी निवासी पिंटू प्रजापति(30), मनीष प्रजापति(22) और एक अन्य युवक मंगलवार को मैच देखने बाइक से नवा रायपुर पहुंचे थे। तीनों मैच देखने के बाद देर रात में घर लौट रहे थे। सिलतरा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से तीनों बाइक से उछलकर दूर फेंका गए। पिंटू और मनीष वहीं थोड़ी देर में मौत हो गई। तीसरा बाइक सवार युवक को  गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस सड़क हादसे के कारणों का पता लगाने घटनास्थल की जांच कर रही है।
रायपुर में दो दिन के भीतर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। चारों हादसे नेशनल हाइवे पर हुए हैं। पुलिस के सर्वे में भी खुलासा हुआ है कि ज्यादातर हादसे नेशनल हाइवे में हो रहे हैं। इसमें भी मारने वालों में ज्यादातर बाइक वाले होते हैं। पुलिस लगातार हादसा रोकने का प्रयास कर रही है। तेज रफ्तार बाइकर्स का चालान कर उनसे पैसे वसूल रही है ताकि आर्थिक क्षति होने से बाइकर्स तेज रफ्तार चलाने से बाज आएं। इसके बावजूद हादसे कम नहीं हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button