ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों से भरे ट्रेक्टर ट्रोली में मारी टक्कर 2 की मौत 15 घायल 3 गंभीर ग्वालियर रैफर।

मुरैना में टैंकर की टक्कर के बाद कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई। 15 कांवड़िए घायल हो गए। इनमें तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। सभी लोग सोरों से कांवड़ भरकर ला रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे देवरी क्षेत्र में हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका। कांवड़ के लिए सोरों गए थे 18 लोग मुरैना के सिंहोनिया क्षेत्र में खड़ियाहार के पास गड़िया गांव के 18 लोग कांवड़ लाने के लिए सोरों गए थे। सभी लोग जल भर कर वापस लौट रहे थे। उनके साथी पैदल कांवड़ लेकर चल रहे थे, जबकि बाकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे थे। इसी सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे देवरी गांव के पास ग्वालियर की तरफ से आ रहे टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। छोटू (37) पुत्र भरतलाल और आशु (26) पुत्र रामनरेश शर्मा ट्रॉली के नीचे दब गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने को मुरैना जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से तीन गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। गुस्साए लोगों ने लगाया जाम घटना के बाद मौके पर मौजूद कांवड़िए सड़क पर बैठ गए। उन्होंने जाम लगा दिया। उनके साथ आसपास के ग्रामीण आ गए। आधे घंटे में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। ASP अरविंद ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को समझाया, तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button