ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

पीएफआई पर बैन के बाद संगठन के सोशल मीडिया एकाउंट भी हुए बंद

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी संगठनों पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है। इसके बाद अब संगठन के सोशल मीडिया एकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं।

पीएफआई पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसे 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके ठीक एक दिन बाद अब पीएफआई और उसके पदाधिकारियों के सोशल मीडिया एकाउंट पर भी कार्यवाही हो रही है। पीएफआई के कई ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिए गए हैं। इनमें पीएफआई का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट एटदरेट पीएफआई ऑफीशियल और इसके चैयरमैन एटदरेट ओमा सलाम सहित कई पदाधिकारियों के ट्विटर एकाउंट शामिल हैं।

इसके अलावा संगठन के कुछ राज्यों से जुड़े सोशल मीडिया एकाउंट चालू दिख तो रहे हैं, लेकिन कार्यवाही के बाद से पूरी तरफ से निष्क्रिय हैं। जानकारी के मुताबिक बैन लगने के बाद अब पीएफआई और उसके पदाधिकारी शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन, सेमिनार, सम्मेलन, दान अभ्यास, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या प्रकाशन और ऐसी किसी भी गतिविधि का आयोजन नहीं कर पाएंगे।

वहीं प्रतिबंधित संगठन से जुड़े सदस्यों को खुद संगठन के दस्तावेज और अन्य जानकारी स्थानीय पुलिस को देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जेल भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button