ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

ट्रक ने लोडिंग आटो को टक्कर मारी आठ लोग घायल महाकाल दर्शन के लिए आए थे

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने के लिए लोडिंग से आए देवास के लोगों से भरी लोडिंग आटो को नागझिरी चौराहे के समीप टक्कर मार दी। इससे आटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नागझिरी पुलिस ने बताया कि गुरुवार को देवास निवसी बंसताबाई, अंबाराम, गीताबाई, विष्णु, लीलाबाई, सोनू, मानसिंह उज्जैन में महाकाल दर्शन करने के लिए लोडिंग आटो से आए थे। यहां से सभी दर्शन के बाद देर रात करीब पौने एक बजे आटो में बैठकर ही देवास जा रहे थे।

उसी दौरान नागझिरी चौराहे के समीप तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आटो को टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक अर्जुन निवासी पंवासा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अर्जुन ट्रक में किराने का सामान लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button