ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

20 साल तक पार्टी के लिए काम करने के बाद भी नहीं मिला टिकट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जाहिर की नाराजगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में चुनाव को अब सिर्फ 4 महीने का वक्त बाकि है। इससे पहले बीजेपी ने अचानक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सबको हैरान कर दिया है। भाजपा ने न तो चुनावों की घोषणा का इंतजार किया और न ही कांग्रेस की सूची आने का। 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। जिसके बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर है। लेकिन जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

ग्वालियर में बीजेपी प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत के टिकट कटाने पर बेटे आदित्य रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है। रावत ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लिखा कि रणवीर सिंह ने 20 साल तक पार्टी के लिए काम किया। 2018 विधानसभा चुनाव में दरकिनार किया। राज्यसभा के चुनाव में दरकिनार किया, सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है।

ता दें रणवीर रावत सबलगढ़ विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने सबलगढ़ से सरला रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुरैना जिले की सबलगढ़ सीट पर भाजपा ने सरला विजेंद्र रावत को टिकट दिया है। 2018 में कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाह ने यह सीट जीती थी। तब रावत तीसरे स्थान पर रही थीं। फिर भी जीत का अंतर 10 हजार वोट से कम रहा था।

Related Articles

Back to top button