ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, पूछताछ में राजस्थान के कई तस्करों के नाम उगले

इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 40 लाख रुपये मूल्य की 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जहां तस्कर राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे।

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी इसके बाद बायपास स्थित इलाके से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला सपना देवकर और उसके भाई दीपक भारतीय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपए मूल्य की बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी कर नए युवाओं को नशे की लत लगाते थे। पकड़े गए दोनों ही भाई बहन काफी लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे। पूछताछ में राजस्थान के कई तस्करों के नाम सामने आए हैं जिनको लेकर पुलिस राजस्थान पुलिस से संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button