ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम को क्यों आया गुस्सा? कहा- सीमा को जेल में रखा जाए…

ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन हैदर की लव स्टोरी से हर दोई वाकिफ है। सीमा का पति गुलाम साउदी अरब में काम करता है। इस बीच गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि सीमा के पास मौजूद उसके बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया जाए। गुलाम हैदर ने कहा कि वह अपने बच्चे के लिए भारत जाने को तैयार है। अगर जरुरत पड़ी तो वह बच्चों को लेने भारत में सीमा के पास जाएगा। गुलाम हैदर ने भारत सरकार से कहा है कि सीमा को जेल में रखा जाए। गुलाम हैदर ने सीमा के पीछे किसी बड़े साजिश की आशंका जताई है।
सूत्रों के मुताबिक, गुलाम हैदर ने एक पाकिस्तान चैनल से बातचीत में कहा कि सीमा बेशक भारत से पाकिस्तान न आए लेकिन वह अपने बच्चों को भारत से वापस लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि सीमा के पास उसके बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं हो रही है। इसलिए हमने भारत से वीजा के लिए आवेदन किया है। कुछ तकनीकी वजहों से अभी देरी हो रही है। सीमा हैदर से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए गुलाम ने कहा कि मैं बाप हूं, अपने बच्चों को छोड़ नहीं सकता। सीमा को सजा मिलनी चाहिए।
गुलाम हैदर ने कहा कि अब वह सीमा हैदर को अपनाएगा नहीं। यह नामुमकिन है लेकिन वह जरुर बच्चों को लेने की पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारत से वापस लाने के लिए उसे जहां भी जाना पड़े वह जाएगा और जो भी कुछ कानूनी कार्रवाई होगी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button