ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

 सत्ता केंद्रित हुआ करती थीं पहले की वंशवादी पार्टियां पीएम मोदी ने बदला यह सियासी रिवाज : नड्डा 

चित्रदुर्ग। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में पेशेवरों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कर्नाटक में चुनाव नजदीक हैं इसलिए यहां के लोगों से बातचीत करना और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर कैसे आगे बढ़ रहा है इस पर चर्चा करना जरूरी है। उन्होंने कहा जब पीएम मोदी ने 2014 में पदभार संभाला था तब यह सिर्फ प्रधानमंत्री का पार्टी का या सरकार का बदलाव नहीं था यह देश की राजनीतिक संस्कृति में बदलाव की शुरुआत थी। आपको याद होगा इसके पहले की सरकारें सत्ता केंद्रित हुआ करती थीं और उनकी नजर किसी भी तरह सत्ता पर काबिज होने पर हुआ करती थी। पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद यह सियारी रिवाज बदल गया।

जेपी नड्डा ने कहा यूपीए जैसी वंशवादी सरकारें वोट बैंक की राजनीति में विश्वास करके सरकार चला रही थीं। वे बांटो और राज करो की नीति पर चल रही थीं और देश को जातियों और धर्म के आधार पर बांट रहे थे। दुनिया पर मंडरा रहे घोर संकट के समय में भारत ने आगे बढ़कर लॉकडाउन की घोषणा की और कोरोना की बड़ी चुनौती से मुकाबले का समयबद्ध और साहसिक निर्णय लिया।
जेपी नड्डा ने कहा एक वैक्सीन विकसित होने में वर्षों लग जाते हैं लेकिन कोविड के चुनौतीपूर्ण समय में यह अप्रैल 2020 था जब मोदी जी ने एक टास्क-फोर्स का गठन किया पर्याप्त धन मुहैया कराया और कम समय में रिकॉर्ड-कम समय में कोविड वैक्सीन विकसित करने में मदद की। पीएम मोदी के नेतृत्व में वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के माध्यम से भारत ने 100 से अधिक देशों को कोविड वैक्सीन की आपूर्ति की जिसमें 48 देशों को मुफ्त में वैक्सीन प्राप्त हुई।

अब हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ चुके हैं।
यह वह देश था जिसने दो शताब्दियों तक हम पर शासन किया और अब वह समय है जब हम इससे बहुत आगे खड़े हैं। यह सब पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में महान उपलब्धियां हासिल करने से लेकर इस्पात निर्माण में उच्च प्रगति करने तक भारत सभी क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button