ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल ने कल ग्वालियर की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर लगाया था आरोप

ग्वालियर की महापौर डा. शोभा सिकरवार आज बेहद आक्रामक मूड में है, वह भाजपा नेता और बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के आरोप से बेहद तिलमिलाई हुई है। उन्होंने आज स्पष्ट रूप से कहा कि 57 वर्ष से ग्वालियर की महापौरी, सभापति व थोक में पार्षद लाने वाली भाजपा के नेता बौरा गये है, वह मेरे 2 माह के कार्यकाल की बराबरी कर रहे है।
ज्ञांतव्य है कि  कि महापौर इसको ठीक कराये अन्यथा मैं उनके घर पर धरना दूंगा। मुन्नालाल के इस बयान पर कांग्रेस और कांग्रेस की महापौर डा. शोभा सिकरवार बेहद आक्रामक तेवर में है। आज डा. शोभा सिकरवार ने कहा कि मुन्नालाल गोयल अपने गिरेबां में झांके। वह भूल गये कि 57 वर्षों में उनकी ही नगर सरकार और महापौर रहे हैं, वह जो काम 57 वर्षों में नहीं कर सकें अब मेरे मात्र 2 माह के कार्यकाल में अपेक्षा कर रहे हैं। जबकि राज्य सरकार व निगम में आपके अफसर ही बैठे हैं। 
मुझे कमजोर न समझे मुन्नालाल 
महापौर डा. शोभा सिकरवार ने स्पष्ट कहा कि मैं महिला हूं तो मुझे कमजोर समझने की मुन्नालाल भूल न करें। यदि आप मेरे घर धरना दोगे तो मैं जयविलास पैलेस पर धरना दूंगी और धरने में इतनी भीड़ आयेगी जितनी मुन्नालाल जी आपने सोची भी नहीं होगी। डा. शोभा सिकरवार ने कहा मुझे जनता ने पांच वर्ष के लिये चुना है और मैं जनता की आवाज हूं। जनता भाजपा और उसके नेताओं की कथनी करनी भी समझती है।
मुख्यमंत्री जी पैसा वापस ले गये
महापौर डा. शोभा सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उपचुनाव में जो 17 करोड़ रूपये की घोषणायें कर भूमिपूजन भी किये थे, वह पैसा ही वापस मुख्यमंत्री ने भोपाल मंगा लिया है जिससे विकास कार्य भी प्रभावित होकर रूके पड़े हुये हैं। डा. सिकरवार ने कहा कि आपमें यदि ग्वालियर के लिये जरा सी भावना भी होती तो यह पैसा वापस नहीं मांगते।
स्ट्रीट लाइट डिस्को लाइट बनी
महापौर डा. शोभा सिकरवार ने कहा कि भाजपा के राज में स्ट्रीट लाइट का घोटाला भी लोगों की निगाह में है। स्मार्ट सिटी ने अच्छी भली स्टेडियम लाइटें मोटे कमीशन के लालच में निकलवाकर घटिया एलईडी लाइटें लगवा ली है, जो रोज सैंकड़ों की संख्या में खराब हो रही है और नगर निगम पर बिजली का बिल खर्च भी पहले जैसा आ रहा है।
अमृत योजना में भी भ्रष्टाचार 
महापौर डा. शोभा सिकरवार ने कहा कि अमृत योजना भी भ्रष्टाचार का पिटारा है। शहर की खुदी सड़कें, बड़े बड़े गडढे, खुले चेंबर अमृत योजना की पोल खोलते हैं। वहीं निगम के अधिकारियों को यह भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा वह तो गरीबों के ठेले, फुटपाथी गरीब दुकानदारों को बेदखल करने पर आमादा हैं। लेकिन मैं अब यह सब नहीं होने दूंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button