ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला दो जवान शहीद

 झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इसमें झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवान शहीद हो गये। पश्चिमी सिंहभूम के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हए बताया कि नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें झारखंड जगुआर फोर्स का एक जवान और एक सब-इंस्पेक्टर शहीद हो गये। उन्होंने कि जवाबी गोलीबारी में नक्सलियों के कुछ साथी भी मारे गये हैं।

जानिए पूरा घटनाक्रम

यह घटना चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में हुई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान सोमवारकी देर शाम तुम्बाहाका और सरजोमबुरू के बीच, जंगली क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें झारखंड जगुआर के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार तिवारी और आरक्षी गौतम कुमार शहीद हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जवानों पर उस समय अचानक हमला कर दिया, जब वे लोग भोजन की तैयारी कर रहे थे।

नक्सल विरोधी अभियान जारी

बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा के दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया है। कुछ दिनों पहले सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद से ही वे जवाबी कार्रवाई की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमारा नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button