ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

इंश्योरेंस कंपनी को ठगने के लिए ले ली अपनी पत्नी की जान

गाजीपुर । पैसों के लालच में लोग अब अपनों का भी गला घोंट रहे हैं। ऐसा ही आईटीबीपी के एक जवान का खूनी खेल सामने आया। पैसे के लालच में जवान ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर कत्ल को बता दिया हादसा। गाजिपुर में विगत दिवस एक महिला की लाश सड़क पर मिली। लाश के पास उसकी स्कूटी भी थी। ऐसा लगता है था कि लड़की का एक्सीडेंट हुआ है। मीडिया के अनुसार लोगों का भी कहना था कि लड़की को एक स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी, लेकिन पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला सच सामने आया।
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान काजल के रूप में हुई। काजल आईटीबीपी के एक जवान आशुतोष दुबे की पत्नी थी। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सामने आया कि काजल की मौत एक्सीडेंट से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई। काजल के गले में चोट के निशान भी थे। शक सीधा-सीधा आशुतोष दुबे पर गया, लेकिन जब तक पुलिस आशुतोष के घर पहुंचती, वह फरार हो चुका हो गया था। पुलिस छानबीन की तो काजल के मौत की असल कहानी सामने आई। दरअसल आशुतोष दुबे ने ही काजल का कत्ल किया था। आशुतोष दुबे ने काजल को एक ढाबे में बुलाया, जहां वो अपनी स्कूटी से आई थी। उसके बाद आशुतोष दुबे अपने दो दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो में वहां पहुंचा और काजल को साथ चलने के लिए कहा। काजल को लेकर वो सुनसान इलाके में गया और फिर दोस्तों की मदद से उसका गला दबा दिया। इसके बाद इन्होंने काजल को स्कूटी में सड़क पर छोड़ दिया और पीछे से टक्कर मार दी ताकि ये दुर्घटना लगे।
उल्लेखनीय है कि आशुतोष दुबे ने काजल के अलावा एक और शादी की थी। काजल को कुछ दिन पहले ही इस बात का पता चला था। इस वजह से दोनों की बीच झगड़ा चल रहा था। काजल के नाम पर 30 लाख की एक इंश्योरेंस पॉलिसी थी। बस आशुतोष के दिमाग में इस साजिश ने जन्म लिया। वो चाहता था कि काजल से छुटकारा भी मिल जाए और तीस लाख भी मिल जाएं, ताकि वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ अच्छे से जिंदगी बिता पाए। आशुतोष तो फिलहाल पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है, लेकिन उसके दोनों दोस्त राकेश और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों ही पहले भी अपराधी रह चुके हैं। इनके पास से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं। इन्होंने ही पुलिस को आशुतोष का पूरा प्लान बताया।

Related Articles

Back to top button