ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में तिरंगा यात्रा पर पथराव-पेट्रोल बम फेंकने वाले तीनों आरोपितों का वीडियो पुलिस ने किया जारी

इंदौर। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई। असमाजिक तत्वों ने तिरंगा यात्रा पर हमला कर दिया। पहले यात्रा पर पथराव किया गया। बाद में डीजे वाहन पर पेट्रोल बम फेंककर साउंड सिस्टम में आग लगाने की कोशिश की। हमले में वर्ग विशेष के युवकों का हाथ बताया गया है। पुलिस ने तीन हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। घटना से भाजपा-भाजयुमो पदाधिकारी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों को भारत से प्रेम नहीं है। वह पाकिस्तान समर्थक हैं।

15 अगस्त (मंगलवार) को पूरे देश में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गई थी। विधानसभा क्रमांक-4 में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता वैभव पंवार ने तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) निकाली थी। रैली लालबाग से शुरू होकर मुकेरीपुरा, नरसिंह बाजार, राज मोहल्ला की तरफ जा रही थी। रैली में आगे-आगे डीजे वाहन चल रहा था और कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर हाथ में तिरंगा लिए जा रहे थे। डीजे पर देशभक्ति के गाने बज रहे थे। रैली जैसे ही मुकेरीपुरा (दरगाह चौराहा) पहुंची, कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

गानों के शोर में किसी ने पथराव पर ध्यान नहीं दिया और रैली बियाबानी की तरफ बढ़ गई। लेकिन कार्यकर्ता जैसे ही वैष्णव गर्ल्स स्कूल के पास पहुंचे, डीजे वाहन पर पेट्रोल बम फेंक दिया गया। फरियादी सूरज सरवैया के मुताबिक, उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि कोई हमला कर सकता है। लिहाजा इस पर ध्यान ही नहीं दिया।

कुछ राहगिरों ने धुआं देख पदाधिकारियों को बताया कि वाहन पर हमला हुआ है। वाहन को रोका तो पता चला गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंका है। इसमें कार्यकर्ता संग्रामसिंह घायल भी हुआ है। उसकी आंख के पास कांच के टुकड़े लगे हैं।

घटना के तत्काल बाद भाजयुमो पदाधिकारी छत्रीपुरा थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। टीआइ कपिल शर्मा के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो बाइक सवार तीन बदमाश कुछ फेंकते हुए स्पष्ट नजर आए। पुलिस ने तीनों के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं।

वार्ड-4 के भाजयुमो पदाधिकारी महेश यादव के मुताबिक, बाइक चला रहे आरोपित का चहरा साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन बीच में बैठा आरोपित नकाब पहने हुए है।

Related Articles

Back to top button