ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में 2 दोस्तों की शराब पार्टी के बाद विवाद, दोस्त ने दोस्त पर सरिए से कई वार किए

शिवपुरी: शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के होटल में युवक की सरिए से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल युवक को दिनारा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।100 रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त को मार डालाजानकारी के अनुसार मृतक संतोष कोली उर्फ छोटू दिनारा के पिछोर तिराहे पर प्रताप लोधी के होटल पर काम करता था। इसी होटल पर सोनू यादव दूध देने आता था। सोनू यादव से संतोष कोली की दोस्ती हो गई थी। वह कभी भी मिलकर शराब पार्टी करते थे। सोनू यादव को संतोष कोली से उधार दिए हुए दूध के 100 रुपए लेने थे।सरिए से सिर पर किए कई वारबीती रात सोनू यादव और संतोष कोली ने होटल पर शराब पी। इसी दौरान दोनों में पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हो गई। शराब के नशे में सोनू यादव ने अपने दोस्त संतोष कोली को सरिए से इतने वार किए कि वह लहुलुहान हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी सोनू यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button