ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

इंदौर पहुंच सनी देओल बोले नहीं करना चाहता था गदर-2 अब हो गई हिट

इंदौर। यह जीवन बहुत छोटा और खूबसूरत है इसलिए यहां लड़ने से कोई फायदा नहीं है। मैं तो बस यही कहना चाहता हूं की इस जिंदगी में, इस मुल्क में, इस दुनिया में हर कोई प्रेम से रहे, मिलजुल कर रहे और यही संदेश हमने अपनी पहली फिल्म से भी दिया और गदर 2 के जरिये भी दे रहे हैं। भारत हो या पाकिस्तान किसी भी देश के लोग अब आपस में लड़ना नहीं चाहते। वह नहीं चाहते कि अब जवान बलिदान दे।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है की पूरी दुनिया अब लड़ाई से थक चुकी है कोई भी अब युद्ध नहीं चाहता। हर किसी की यही ख्वाहिश है कि सब अमन-चेन से रहें। यह बात फिल्म अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को इंदौर आगमन पर मीडिया से हुई चर्चा में कही। वे अपनी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे। इंदौर में उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की और शहर के निजी स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

सनी देओल ने बताया कि वे यह फिल्म नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि पहले बनी गदर के साथ में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि मूल कहानी और उसका संदेश किसी प्रकार से भी खराब हो लेकिन कोविड के दौरान जब फिल्म निर्माण को लेकर चर्चा हुई तब इस कहानी पर सहमति बनी।

वे कहते हैं कि मुझे खुद उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतनी हिट होगी। जहां तक बात भारत-पाकिस्तान के रिश्ते की है तो दोनों ही देशों के लोग आपस में लड़ना नहीं चाहते क्योंकि आखिरकार भारत और पाकिस्तान हे तो एक ही मिट्टी। बंटवारा क्यों हुआ इसकी क्या वजह रही या अलग विषय हो सकता है लेकिन हकीकत यही है कि दोनों देश की मिट्टी एक ही है।

अच्छा इंसान कभी नहीं हारता, हां यह जरूर है कि वह थोड़ा परेशान जरूर होता है। जीतने में वक्त लगता है लेकिन जीत ही जाता है। जितना प्यार हमें इस देश से मिल रहा है, उतना ही बाहर भी मिला। कलाकार किसी एक का नहीं होता, उसे सभी प्यार करते हैं और वह सभी का होता है।

Related Articles

Back to top button