ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जंगल में मिला शव, एक साथ शराब पीने के बाद हुआ विवाद, लाठी से पीटा; आरोपी गिरफ्तार

कटनी: बरही थाना क्षेत्र के धवैया गांव से लापता हुए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उसे बुलाकर जंगल की ओर ले गए थे, जहां पर सभी ने शराब पी और उसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।बरही थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि 18 अक्टूबर को धवैया गांव निवास संतोष कोल की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। मामले की जांच के दौरान उसके साथियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह अपने चार दोस्तों के साथ कुआं के जंगल की ओर गए थे। जहां पर पांचों ने शराब का सेवन किया।संतोष कोल से सिजहरा गांव में रहने वाले आरोपी लाला वर्मन ने अपने तीन अन्य साथी रघुवीर गौड़, बिंदु केवट, बुद्धू केवट के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान संतोष कोल की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने संतोष कोल के शव को करौंदी गांव के जंगल में पानी के गड्ढे में छिपा दिया था। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button