ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

पार्षद की मासूम भतीजी की हाईवे पर दर्दनाक मौत रोंगटे खड़े कर देगी मौत की कहानी और वीडियो

ग्वालियर। ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर सवा दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की लाश हाईवे पर पड़ी मिली। बच्ची की मौत जिस तरह से हुई है, वह कहानी दिल दहला देने वाली है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर सो रही थी। वह रात करीब 2 बजे जागी, अपने घर से निकलकर हाइवे पहुंच गई। क्योंकि हाईवे किनारे ही बच्ची का घर बना हुआ है। बच्ची हाईवे पर सड़क पार कर गई, तभी एक ट्रक यहां से गुजरा, जिसके नीचे बच्ची आ गई। बच्ची की ट्रक से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस कैमरे में नजर आ रहे ट्रक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

रात दो बजे की घटना, घर से 50 मीटर दूर मिला शव

ग्वालियर के घाटीगांव सर्किल के एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि मोहना में पार्षद बलवीर प्रजापति के भाई संदीप प्रजापति की सवा दो वर्षीय मासूम बेटी सानवी बीती रात दादी-दादा के साथ सो रही थी। संदीप की पत्नी कैंसर हास्पिटल ग्वालियर में स्टाफ नर्स है। रात करीब 2 बजे बच्ची की नींद खुल गई। बच्ची जागी और कब बाहर निकल गई किसी को पता नहीं लगा। बच्ची घर से निकलकर हाईवे पहुंच गई। इन लोगों का घर हाईवे किनारे बना हुआ है।

घर के सामने से जा रही सड़क बच्ची पार कर गई और रेलिंग से सड़क के दूसरे तरफ पहुंच गई। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब स्वजनों की नींद खुली तब बच्ची को गायब देखा। बच्ची जब गायब दिखी तो उसे ढूंढना शुरू किया। घर से 50 मीटर दूर हाईवे पर बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। बच्ची की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। पहले उसकी हत्या की खबर फैली। जब सीसीटीवी कैमरे देखे गए तब हकीकत सामने आई। इसमें सामने आया कि बच्ची की मौत सड़क हादसे में हुई है।

Related Articles

Back to top button