ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

लोको रनिंग स्टाफ की वर्ष 1973 की हड़ताल का मना स्वर्ण जयंती समारोह

बिलासपुर। एक से 13 अगस्त 1973 तक लोको रनिंग स्टाफ की हड़ताल व साइन आन से साइन आफ 10 घंटे ड्यूटी सहित विभिन्न मांगों पर भारत सरकार से समझौते की 50वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को हेमूनगर स्थित साईं सामुदायिक भवन में आयोजित इस समारोह के दौरान आंदोलन में भाग लेने वाले सभी साथियों का सम्मान किया गया।

अध्यक्षता पूर्व जोनल अध्यक्ष एके सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय वीके शर्मा की पत्नी वी कामेश्वरी देवी व विशिष्ट अतिथि प्रेमलाल विश्वकर्मा, जनार्दन रावत राय, नागेश्वर मिश्रा एवं रवि बनर्जी रहे। इन सभी सम्मान किया गया।

दिवंगत एस जग्गा राव, महेंद्र प्रसाद, एन.सी. चक्रवर्ती, अब्दुल रज्जाक जैसे सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान सभी शाखा ब्रजराजनगर, रायगढ़, बिजुरी, शहडोल, खरसिया, बिलासपुर के 200 से अधिक एलपी, एएलपी ने भाग लिया। इस मौके पर लोको रनिंग स्टाफ की वर्गमान समस्याओं के समाधान होने तक संघर्ष का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजय गिरि, वीके तिवारी, शिव उरांव, कैलाश चंद, मुकेश कुमार, विनोद सिंह, ललित किशोर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button