ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मुरैना 4 दिन से गायब युवक की लाश क्षति अवस्था में मिली।

मुरैना मुड़िया खेड़ा में एक व्यक्ति पिछले 4 दिन से अचानक लापता हो जाता है जिसका शव आज क्षति अवस्था में गला हुआ मिलता है मृतक उमेश मिश्रा, पुत्र भगवती प्रसाद मिश्रा, उम्र 46 वर्ष अविवाहित थे। वे 8 अगस्त 2023 को शाम 7 बजे से अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। उनके परिजनों ने उनको खूब खोजा लेकिन वे नहीं मिले। उनके न मिलने पर उनके परिजन स्टेशन रोड थाने पर पहुंचे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह रिपोर्ट उनके लापता होने के ठीक अगले दिन 9 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनको खोजने की शुरुआत भी कर दी थी। इसी बीच रविवार सुबह 13 अगस्त को मुडिया खेड़ा के हर में बाजरा के खेत में उनकी लाश पड़ी मिली। खेत के पास से गुजरने वाले लोगों को तेज बदबू जब महसूस हुई तो उन्होंने पास जाकर देखा तो खेत में एक युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन रोड थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो लाश की शिनाख्त उमेश मिश्रा के रूप में हुई मृतक उमेश मिश्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। इस मौके पर ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिरिराज दंडोतिया भी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस से कहा कि इस मामले की गहराई से छानबीन की जाए। मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी स्टेशन रोड रविंद्र कुमार ने लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button