ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

पलवल में हिंदू संगठनों की महापंचायत जारी शोभा यात्रा दोबारा निकालने पर होगा फैसला

पलवल। हरियाणा के नूंह में बीते दिनों हुई हिंसा (Nuh Violence) के खिलाफ हिंदू महासंगठनों ने एक बार फिर महापंचायत (Mahapanchayat ) बुलाई है। महापंचायत नूंह के बजाए पलवल के पोंडी गांव में हो रही है।

नूंह में आज तक तक धारा 144 लगी है, जबकि यह गांव इस दायरे से बाहर है। यही कारण है कि यहां महापंचायत बुलाई गई है। यहां हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ ही देशभर से लोगों से जुटने का दावा किया गया है।

प्रशासन अलर्ट पर, जानिए क्या है महापंचायत का मुद्दा

महापंचायत को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं हिंदू नेताओं का कहना है कि महापंचायत में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर चर्चा होगी।

साथ ही इस बात पर मंथन किया जाएगा कि क्या शोभा यात्रा फिर निकाली जाए। यदि हां तो कब और कैसे इसका आयोजन किया जाएगा।

सोनीपत में रैली, हनुमान चालीसा का पाठ

नूंह हिंसा के खिलाफ पूरे हरियाणा में प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने 31 जुलाई को नूंह जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में रैली आयोजित की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। लोगों का एक समूह कुंडली के पियाउ मनियारी इलाके में इकट्ठा हुआ और खुले आसमान के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ किया।

पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के कई हिस्सों में इसी तरह की सभाएं देखी जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने नूंह में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए हनुमान चालीसा कार्यक्रम का आयोजन किया।

विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर हमले के बाद 31 जुलाई को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में छह लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button