ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भैंस को बचाने के चक्कर में नदी में डूबे बुजुर्ग की मौत शव 24 घंटे बाद मिला।

मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में उदयभान पुत्र शैतान सिंह गुर्जर उम्र 62 साल, अपनी भैंस को लेकर कुंवारी नदी के किनारे गए थे। वह अपनी भैंस को नदी पार करा रहे थे। अचानक उनकी भैंस बहने लगी तो वे उसको बचाने के लिए नदी की बीच धार में पहुंच गए और वह तेज धारा में बह गए। जब वह बह रहे थे उसी दौरान नदी के किनारे खड़े कुछ लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा। उन लोगों ने तुरंत बुजुर्ग के घर वालों को इसकी सूचना दी। घर वाले तुरंत नदी के किनारे पहुंचे लेकिन बुजुर्ग को नहीं खोज सके। घरवालों ने तुरंत पुलिस को खबर की तथा पुलिस ने एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया। 24 घंटे के अंदर खोज निकाली लाश घटना गुरुवार की है शव शुक्रवार को मिला एसडीआरएफ की टीम तुरंत नदी किनारे पहुंच गई और लाश को खोजने की कोशिश की जाने लगी, लेकिन लाश नहीं मिली। उसके दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम दोबारा नदी किनारे पहुंची तथा लाश को खोज निकाला शव का पीएम करा लाश परिवार बालो को सुपुर्द की जिस जगह पर बुजुर्ग उदयभान डूबा था उससे लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर दिमनी पुल के पास लाश एसडीआरएफ की टीम को मिली। लाश निकालने के बाद उसका पीएम कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button