ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

प्रधान आरक्षक का वीडियो प्रसारित होने के बाद हड़कंप खोजकर कराया अस्पताल में भर्ती

कटनी। पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक अरविंद पिता पन्नालाल मरावी का वीडियो गुरुवार की रात इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। जिसमें उसका आरोप था कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया व रक्षित निरीक्षक संध्या सिंह उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके चलते वह आत्महत्या करने को मजबूर है। इंटरनेट मीडिया पर प्रधान आरक्षक का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस महक में हड़कंप की स्थिति बन गई। रात को ही उसकी खोजबीन शुरू की गई और मिलने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कीड़े मारने की कोई गोली खाई है। साथ ही अस्पताल में पुलिस का पहरा लगा हुआ है।

हाथ से लिखी हुई एक चिट्ठी भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित

अरविंद मरावी प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उसने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया था। जिसमें उसका कहना था कि उसे जबरन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंगले में ड्यूटी पर लगाया जा रहा है और वह एएसपी और रक्षित निरीक्षक दोनों से प्रताड़ित है। जिसके चलते वह आत्महत्या करने जा रहा है और उसकी जिम्मेदारी उसने दोनों अधिकारियों पर डाली थी। इसके साथ ही उसने हाथ से लिखी हुई एक चिट्ठी भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की थी।

जानकारी अधिकारियों को लगने के बाद पुलिस खोजबीन में लगी रही

रात को वह बरगवा के पास मिला था और उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर एएसपी केडिया का कहना था कि प्रधान आरक्षक सुबह से नशे में था। जिसे स्वजनों ने घर में बंद कर दिया था लेकिन वह दोपहर को घर से भाग गया और उसके बाद उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आया। उनका कहना है कि पांच दिन पहले ही वह बंगले ड्यूटी पर आया था लेकिन उसने किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं दी। फिलहाल उसका इलाज जारी है। उसने जहर का सेवन किया है या नहीं इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button