ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

साल के पहले दिन खजराना पहुंचे लाखों श्रद्धालु, नव वर्ष पर भगवान गणेश का किया गया विशेष श्रृंगार

इंदौर: सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में आज नव वर्ष के पहले दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। खजराना गणेश भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को भी फूलों से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

दर्शन के नियम

3 स्टेप में भगवान गणेश के दर्शन होंगे। मंदिर परिसर में लगभग 80 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी। खास बात इस बार यह देखने को मिल रही है कि मंदिर परिसर में व्यवस्था के लिए स्वयंसेवक 200 से अधिक लोग यहां तैनात किए गए हैं जो व्यवस्था को संभालेंगे। साल के पहले दिन तकरीबन चार लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान खजराना गणेश के दर्शन करने पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button