ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करेगी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी

 इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर हंगामे की आशंका बढ़ गई है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का एलान किया है। लेकिन इसे शांतिपूर्ण रहने की संभावना कम ही दिखती है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से भी दरख्वास्त की है कि उनकी रिव्यू पिटिशन पर शीघ्र सुनवाई की जाए। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इस फैसले के खिलाफ लाहौर उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है। याचिका में पीटीआई ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्न प्रधानमंत्री इमरान खान को पुलिस द्वारा ‘अवैध रूप’ से गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि गिरफ्तारी के समय उनके पास अदालत का आदेश नहीं था। पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज ने बताया कि याचिका में आईजीपी पंजाब, सीसीपीओ लाहौर और अन्य को इस मामले में प्रतिवादी बनाया गया है।

इमरान खान का वीडियो संदेश

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि यह लंदन योजना को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है, लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण, दृढ़ और मजबूत रहें। हम किसी और के सामने नहीं, सिर्फ अल्लाह के सामने झुकते हैं।

समर्थकों से अपील

इस वीडियो में पीटीआई प्रमुख ने जहां शांति बनाये रखने की बात कही है, वहीं सरकार के खिलाफ संघर्ष का आह्वान भी किया है। इसमें इमरान खान ने कहा है कि मेरी आप सभी से सिर्फ एक ही अपील है कि आपको अपने घरों में छुपकर नहीं बैठना है। मैं जो जद्दोजहद कर रहा हूं, वह खुद के लिए नहीं कर रहा हूं। आपके लिए कर रहा हूं, अपने मुल्क के लिए कर रहा हूं, आपके बच्चों के लिए कर रहा हूं। इमरान खान ने आखिर में कहा कि आजादी प्लेट में परोस कर नहीं मिलती, इसके लिए लड़ना पड़ता है।

पूर्व पीएम को सजा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को तोशाखाना मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में इस्लामाबाद ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने इमरान के पांच साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद कई पीटीआई कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर निकलने लगे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में एक बार फिर बवाल की आशंका बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button