ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

उधार दिए रुपए मांगने पर 2 दोस्तों ने गले पर मारा चाकू खून से लथपथ युवक जिला अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर। जरूरत पड़ने पर उधार दिए पांच हजार रुपये वापस मांगने पर दो दोस्तों ने युवक के गले में चाकू मार दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

चाकूबाजी की यह घटना शुक्रवार देर शाम लालबाग थाना क्षेत्र के चिंचाला में हुई थी। चाकू लगने से घायल हुए गोलू उर्फ संजय यादव ने बताया कि उसने करीब पांच साल पहले क्षेत्र के विक्की यादव और विकास यादव को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। आवश्यकता होने पर उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने आनाकानी शुरू कर दी।

गले में चाकू से वार कर भागे आरोपित

शुक्रवार शाम फिर उसने विक्की और विकास से रुपये मांगे तो वे विवाद पर उतर आए। गुस्से में विक्की ने जेब से चाकू निकाला और गले में वार कर दोनों वहां से भाग निकले। सड़क पर खून से लथपथ पड़े गोलू को आसपास के लोगों ने उठाया और स्वजन को सूचना दी। उन्होंने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद से चिंचाला क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button