ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ट्यूशन जा रही छात्रा को पुलिस वाहन ने मारी टक्कर,मौके पर ही मौत। पिता हत्या के आरोप में जेल में बंद ।

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुराने ट्रैफिक थाने के सामने रावत सर के कोचिंग जा रही 12वीं क्लास की स्टूडेंट को एक पुलिस वाहन ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन के दोनो टायर स्टूडेंट के ऊपर से निकल गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा के पिता हत्या के आरोप में जेल में बंद है। बदले की कार्रवाई से बचने के लिए छात्रा एवं उसका परिवार पीएस होटल के पीछे रह रहा है। जानकारी के मुताबिक, होटल पीएस के पास की रहने वाली सरस्वती यादव उम्र 17 निवासी अतवई थाना सीमा सिरसौद हाल निवास पीएस होटल के पीछे आज सुबह 9 राजेश्वरी रोड पर स्थित रावत सर की कोचिंग पर फिजिक्स की ट्यूशन से लौट रही थी । सरस्वती 12वीं क्लास की स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि सरस्वती आज सुबह 9 बजे के लगभग राजेश्वरी रोड स्थित कोचिंग सेंटर से अपने घर साइकिल से लौट रही थी। जब वह पुराने यातायात थाने के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार पुलिस वैन ने छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गई। छात्रा ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी राहुल पारासर ने बताया कि यह हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस वैन के ड्राइवर ने वाहन को नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। एसपी ने पुष्टि की, बोले दुखद घटना छात्रा की मौत के बाद शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने हादसे को दुखद जताया है। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को होने वाली परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मी परेड ग्राउंड से वैन से लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुखद घटना घटित हुई। पिता हत्या के आरोप में जेल में बदं है जानकारी मिल रही है कि सरस्वती की पिता हत्या के आरोप में जेल में पिछले एक साल से शिवपुरी जेल में बंद है। अतवई गांव में आगे विवाद ना हो इसलिए दारा सिंह का परिवार पीएस होटल के पीछे निवास कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button