ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

नूंह में आज भी चला बुलडोजर 2.5 एकड़ से हटाया अवैध अतिक्रमण हिंसा मामले में कुल 102 FIR

नूंह हिंसा मामले में हरियाणा प्रशासन की सख्त कार्रवाई आज भी जारी है। लगातार दूसरे दिन आज नूंह में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जारी रही। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नूंह हिंसा मामले में शुक्रवार तक 102 FIR दर्ज की गई है और 202 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि अभी तक नूंह हिंसा मामले में मास्टरमाइंड की पहचान नहीं हो पाई है।

हरियाणा प्रशासन द्वारा नूंह जिले में SKM सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पर SDM अश्विनी कुमार ने कहा कि पूरी कार्रवाई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर की गई है। अतिक्रमण 2.5 एकड़ में फैला हुआ था। यह सब अवैध निर्माण था। SDM अश्विनी कुमार ने कहा कि यह जानकारी भी सामने आई है कि इनमें से कुछ लोगों की हाल में हुई झड़पों में भी संलिप्तता थी।

31 जुलाई को भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि नूंह में 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी और इसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, बीते 4 दिनों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और शांति कायम है। शुक्रवार को जुमे की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन की अपील पर घरों में ही पढ़ी। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में ईदगाह- मस्जिदों के बाहर अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिस अधिकारी तैनात नजर आए।

हिंसा मामले में 202 लोग गिरफ्तार

नूंह जिला प्रशासन के मुताबिक, हिंसा मामले में अभी तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 102 एफआईआर दर्ज की गई है। नूंह में इंटरनेट सेवा में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छूट दी गई, लेकिन बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ था।

Related Articles

Back to top button