ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन लक्षणों के नजर आते ही हो जाएं सतर्क

आज कल के समय में लोगों की जिंदगी में खान पान काफी बिगड़ा हुआ है. ऐसे में कई गंभीर अंदरूनी बीमारियां बड़ी ही आसानी से लोगों को घेर लेती हैं. इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल भी एक बड़ी समस्या है. महिलाएं और पुरुष दोनों ही हाई कोलेस्‍ट्रॉल की चपेट में आ रहे हैं. यह आमतौर पर खराब लाइफ स्‍टाइल जीने, खान पान में लापरवाही और जेनेटिक वजहों से बढ़ता है. बड़ी बात है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को पहचानना बेहद मुश्किल होता है. इसी के चलते आज की खबर में हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं.

पैरों में दर्द होना

हालांकि पैर हार्ट से काफी दूर होते हैं, लेकिन जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो पैरों की नसें ब्लॉक होने लगती हैं. पेरीफेरल आर्टरी डिजीज के कारण पैरों के आर्टरी पतले हो जाते हैं जिस वजह से यहां ऑक्सीजन युक्त खून का बहाव कम हो जाता है. जिस वजह से पैरों में भारीपन आने लगता है और तलवों में जलन आदि महसूस होता है.

बार बार क्रैम्‍प लगना

जब कोलेस्‍ट्रॉल हाई होता है तो पैरों में बार-बार क्रैम्‍प लगने की समस्‍या शुरू हो जाती है. खासतौर पर जब आप फिजिकली एक्टिव होते हैं या वॉक आदि करते हैं तो ये समस्‍या अधिक परेशान करती है. यही नहीं, पैरों में क्रैम्‍प तब और खतरनाक हो जाता है जब आप सोते रहते हैं

अत्‍यधिक ठंडा रहना

वैसे तो सर्दियों में पैर ठंडे हो ही जाते हैं लेकिन अगर ये हमेशा ही ठंडे रहते हैं तो ये भी कोलेस्‍ट्रॉल हाई होने के लक्षण हो सकते हैं. ये लक्षण गर्मी के दिनों में भी दिखाई पड़ता है.

पैरों और नाखून के रंग में बदलाव

पर्याप्‍त ब्‍लड फ्लो नहीं हो पाने की वजह से पैरों के नाखून और त्‍वचा का रंग बदलता दिखने लगता है. नाखून मोटे और सफेद दिखते हैं जबकि स्किन भी मोटी और गहरी दिखती है.

Related Articles

Back to top button