ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विधायक रमेश मेंदोला ने कमल नाथ को लिखा पत्र- पहले काशी मथुरा का समर्थन करे कांग्रेस

 इंदौर में भगवान शिव का अभिषेक करने आ रहे कमल नाथ को विधायक रमेश मेंदोला ने चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में उन्होंने कमल नाथ से कहा कि यदि वह सच्चे शिव भक्त हैं, तो अभिषेक करने से पहले काशी और मथुरा में अवैध अतिक्रमण हटवाने के हिंदू समाज के संकल्प का समर्थन करें। मेंदोला ने लिखा, भक्ति का ढोंग किया तो भोलेनाथ उग्र बनकर गांधी की कांग्रेस के विसर्जन की अंतिम इच्छा पूर्ण कर देंगे।

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने हिंदू समर्थक साबित करने के प्रपंच में लगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर घेर लिया है। उन्होंने लिखा कि ये जानकर मुझे प्रसन्नता हुई कि आप इंदौर में रुद्राभिषेक करने वाले है। अयोध्या में राम जी के मंदिर के निर्माण से देश का वातावरण ऐसा बदल गया है कि एफिडेविट देकर भगवान को काल्पनिक मानने वाले लोग अब अभिषेक करने लगे है।

कमलनाथ जी मैं बहुत विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि भगवान शिव भोले मन के है वो छल कपट सहन नहीं करते इसीलिए उनका एक नाम भोलेनाथ है।महोदय इसलिए आपसे आग्रह है कि आप अभिषेक के पहले काशी में ज्ञानवापी परिसर और मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपने के सनातन संकल्प को समर्थन देने की घोषणा करे और इसके बाद ही अभिषेक करें।

महोदय यदि आप खुले मन से भगवान की भक्ति करना चाहते है तो महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच देवी अहिल्याबाई की पुण्यभूमि इंदौर से काशी और मथुरा में अतिक्रमण हटाकर हिंदू समाज को उसका के संकल्प को समर्थन देने में आपको कोई तकलीफ नहीं होगी और यदि आप राजनीतिक प्रपंच के चलते भक्ति का ढोंग कर रहे है तो महोदय भगवान शिव संहारकालमें भयंकर रूप धारण कर संहार करनेवाले उग्र भी है उनका क्रोध कांग्रेस के विसर्जन की गांधीजी की अंतिम इच्छा को पूर्ण कर देगा।

Related Articles

Back to top button