ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छात्रा के पिता ने महिला प्राचार्य से की अभद्रता शिक्षक की कालर पकड़ी जानिए क्या है मामला

भोपाल। गुनगा थाना इलाके में एक छात्रा के पिता ने स्कूल पहुंचकर महिला प्राचार्य के साथ अभद्रता कर दी। वहां मौजूद शिक्षक ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उनकी कालर पकड़कर गाली-गलौज की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय रीना भार्गव पिपलिया खेड़ा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। उनके स्कूल में पढ़ने वाली एक बालिका कई दिनों से नियमित तौर पर स्कूल नहीं आ रही थी। इस वजह से प्राचार्य ने बालिका के पिता को स्कूल में बुलवाया था। बालिका के पिता सिंकदर अली स्कूल पहुंचे, तो प्राचार्य ने बताया कि आपकी बेटी नियमित स्कूल नहीं आती है। इस वजह से उसकी शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्राचार्य उसे समझाने की कोशिश कर रही थी, उधर सिकंदर अली ने प्राचार्य पर भड़कना शुरू कर दिया। वह प्राचार्य से झूमाझटकी करने लगा, तो वहां मौजूद शिक्षक ने सिकंदर को समझाने की कोशिश की। इस पर उसने शिक्षक की कालर पकड़कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। हंगामा करने के बाद वह स्कूल से चला गया। घटना की शिकायत प्राचार्य ने थाने में की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button