ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

ब्रिक्स की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे राष्ट्रपति पुतिन

 दक्षिण अफ्रीका में होनेवाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। वहीं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी इस समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। बता दें कि इससे पहले तक ये जानकारी थी कि इस बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन अब रुसी राष्ट्रपति ने इसमें संशोधन कर वीडियो के जरिए शामिल होने का फैसला किया है। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला यह पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा

पिछला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

इससे पहले 14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 23-24 जून 2022 को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। कोरोना महामारी की वजह से इसमें सभी देशों के प्रमुखों ने वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया था। इस बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयारी की घोषणा की है।

क्या है ब्रिक्स?

BRICS यानी ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका, इन पांच देशों के समूह को यह नाम दिया गया है। ये सभी देश दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्था हैं। 2006 में चार देशों के समूह ने इसे औपचारिक रूप दिया था। 2010 में इस समूह में साउथ अफ्रीका को शामिल करने के लिए निमंत्रण दिया गया। इसके बाद यह BRIC से BRICS हो गया। ब्रिक्स में शामिल पांच देशों में वैश्विक आबादी की करीब 41 फीसदी रहती है और इनमें वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24 फीसदी हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button