ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

ग्वालियर ठगो ने जमीन दिलवाने के बहाने प्रोपर्टी डीलर को लगाया 38.50 लाख का चूना।

ग्वालियर में शातिर ठग गिरोह ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर 38 लाख 50 हजार रुपए की चपत लगा दी। इस वारदात को अंजाम पांच ठगों ने दिया, जिसमें दो ने उन्हें झांसे में लिया और एक ने फर्जी आधार कार्ड बनाया तथा दो ने फर्जी पिता-पुत्र बनकर रजिस्ट्री की। घटना का पता उस समय चला जब प्रॉपर्टी कारोबारी जमीन पर कब्जा लेने पहुुंचा तो जमीन के असल मालिक उसके सामने आकर खड़े हो गए और मामले का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और शिकायत पुलिस अफसरों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार ठगों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए ठगों से पूछताछ कर रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक मुरैना निवासी रामस्वरूप तोमर पेशे से एक प्रॉपर्टी कारोबारी है और अशोक तिवारी के साथ पार्टनरशिप में जमीन खरीदने व बेचने का काम करते है। उनके इस काम में साभाराम गुर्जर और उनका बेटा आकाश गुर्जर दलाली कर मदद करते हैं। कुछ समय पूर्व आकाश और साभाराम उनके पास आए और बताया कि एक जमीन का सौदा आया है और जमीन मौके पर है और सस्ती मिल रही है। इस पर वह जमीन देखने के लिए भदरौली आए। जमीन की अच्छी लोकेशन होने पर वह सौदा के लिए तैयार हुए तो आकाश व साभाराम ने उन्हें जमीन के मालिक विजय राम और उनके बेटे प्रमोद धोबी से मिलवाया। जमीन का सौदा साढ़े 48 लाख रुपए में हुआ था। इसके बाद उन्होंने 15 लाख नगद देकर आठ-आठ लाख रुपए के चेक दे दिए। इसके बाद वह नौ लाख रुपए और उनसे ले गए। इसके बाद 10 लाख 90 हजार रुपए देकर जमीन की रजिस्ट्री में खर्चा आया। कब्जा लेने पहुंचे तो खुला मामला रजिस्ट्री के बाद जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तभी दो युवक आए और बताया कि यह जमीन उनकी है और जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने की बात कही तो युवकों ने बताया कि इस जमीन के मालिक विजयराम और प्रमोद हैं। इसका पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। मामला समझ में आते ही थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button