ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकारों की प्रॉब्लम कलेक्टर सॉल्व करेंगे, CPI ने मीटिंग के निर्देश दिए।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम एवं छोटे स्तर के समाचार पत्रों के पत्रकारों की दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर मीटिंग का आयोजन होगा। इसमें कलेक्टर, सभी पत्रकारों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। आयोजन के लिए श्री मनीष सिंह आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय ने अपने समस्त अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मध्यप्रदेश में 3 साल से नहीं हुई जिला स्तरीय पत्रकार कल्याण की बैठक उल्लेखनीय है कि, छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रिमंडलीय समितिका गठित है। इस समिति द्वारा अनुशंसा की गई है कि जिला स्तर पर पत्रकारों की दैनिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया जाए। श्री मनीष सिंह ने कहा कि, जानकारी मिली है कि पिछले 2-3 सालों से जिला स्तर पर इस बैठक का आयोजन नहीं हुआ है। अगस्त महीने के फर्स्ट वीक में मीटिंग के निर्देश आयुक्त श्री मनीष सिंह ने जिला स्तर पर पदस्थ अपने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल कलेक्टर महोदय से संपर्क कर अगस्त के महीने में प्रथम सप्ताह में बैठक की तारीख तय करें। इसके बाद प्रत्येक 3 महीने में जिला स्तर पर पत्रकार कल्याण की बैठक का आयोजन करें और उसकी रिपोर्ट संचनालय को भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button