ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

बड़नगर के पंढरीनाथ कुंड क्षेत्र में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

बड़नगर। नगर के त्र्यंबकेश्वर मंदिर स्थित पंढरीनाथ कुंड पर गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। श्री त्र्यंबकेश्वर मित्र मंडल न्यास अध्यक्ष के हवाले से लगाए गए बोर्ड में बताया गया कि यह सनातनियों का प्राचीनतम धर्मस्थान है। यहां गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों रात्रि के समय वर्ग विशेष के लोग बड़ी संख्या में पंढरीनाथ कुंड पहुंचे थे। यहां चौकी धोने की रस्म के दौरान नारेबाजी की गई थी। इसका वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया था। मंगलवार को कलेक्टर और एसपी यहां दौरा करने पहुंचे थे।

इनके साथ बैठक के दौरान शिवसेना, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद की ओर से कहा गया था कि जितने भी हिंदू धर्मस्थान हैं, उन पर अन्य वर्ग के व्यक्ति, जुलूस आदि द्वारा अनादर भाव से घटना न घटे। इसीलिए अन्य धर्म के व्यक्ति आदि के प्रवेश पर निषेध की बात कही गई थी।

साथ ही कहा गया था कि प्रवेश निषेधात्मक की कार्रवाई प्रशासन करे। इसके बाद बुधवार को न्यास अध्यक्ष द्वारा पंढरीनाथ कुंड क्षेत्र में गैर सनातिनयों के प्रवेश वर्जित होने का बोर्ड लगवाया है। इसकी जानकारी लगने पर लोगों में खासी चर्चाएं रही।

Related Articles

Back to top button