ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

आप की तर्ज पर बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराएगी दिल्ली भाजपा 

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर दिल्ली बीजेपी ने मुफ्त में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को तीर्थ यात्रा कराने का फैसला किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मथुरा-वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं को ले जाने वाली चार बसों को हरी झंडी मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की।
बता दें कि भाजपा का मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम केजरीवाल सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर आधारित है, जिसके तहत देश भर में बुजुर्ग नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा पर भेजा जाता है। गुरुवार को रवाना हुई चार बसों ने करीब 200 बुजुर्गों और महिलाओं को मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन पहुंचाया। सचदेवा ने कहा कि भारत की आत्मा तीर्थ स्थलों में निवास करती है और हम तब तक जीवित हैं जब तक हमारा धर्म और संस्कृति जीवित है।
भाजपा की दिल्ली इकाई के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि हर हफ्ते दो बसें शहर के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को लेकर विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए रवाना होंगी। कई श्रद्धालु हैं, जो पहली बार तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं और उन तीर्थयात्रियों के लिए रिक्शा की व्यवस्था की गई है, जिन्हें पैदल चलने में दिक्कत होती है। सचदेवा ने कहा कि उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में हम वाराणसी और अयोध्या के लिए बसें भेजने वाले हैं। भारत की संस्कृति सबसे पुरानी और सर्वश्रेष्ठ है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मित्तल ने कहा कि भाजपा ने गैर-लाभकारी समूह आओ साथ चलें के साथ मिलकर कार्यक्रम शुरू किया है। तीर्थ यात्रा कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि आओ साथ चलें के माध्यम से भोजन और आवास की सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button