ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

IRCTC की वेबसाइट ठप रही, टिकट बुकिंग 5 घंटे बाद शुरू, यूजर्स के पैसे कई बार कट गए, रेलवे ने खोला एक्स्ट्रा काउंटर्स ।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और ऐप पर टिकटों की बुकिंग करीब 5 घंटे बाद दोबारा शुरू हो गई है. लोगों को सुबह करीब 9 बजे से टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही थी. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर बताया था कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है. हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है. रेलवे ने खोले अतिरिक्त काउंटर और हेल्प डेस्क आईआरसीटीसी के सर्वर में दोपहर कुछ समय के लिए आये तकनीकी व्यवधान पर जबलपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने तुरंत ही आरक्षण केन्द्रों में अतिरिक्त काउंटर खोलकर यात्रियों को आरक्षित टिकट बनाने एवं टिकट रद्दीकरण की सुविधा प्रदान की. ऑनलाइन रेल टिकट की सेवाओं में हुए व्यवधान को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री विश्व रंजन ने यात्रियों की सुविधा को त्वरित संज्ञान में लेकर मंडल के जबलपुर, मदन महल, कटनी, मुड़वारा, सतना आदि स्टेशनों पर अतिरिक्त पीआरएस टिकट काउंटर और हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए. अतिरिक्त काउंटरों से व्यवधान की अवधि में आरक्षण एवं रिफंड का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा, जिससे यात्रियों को आरक्षण कराने अथवा रिफंड लेने में कोई असुविधा नहीं हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button