ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

किसान कांग्रेस मुरैना ने खाद-बीज की समस्या को लेकर एस.डी.एम को सौंपा ज्ञापन।

मुरैना! किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर एवं किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस के नेतृत्व में किसान कांग्रेस ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों के बीच उनकी समस्याओं को सुना, किसानों ने बताया कि खाद-बीज लेने के लिए रात-रात भर से कई घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता है जब कहीं जाकर टोकन मिलता है उसके 8 दिन बाद पुनः कई घंटों तक लाइनों में खाद लेना पड़ता है उसके बावजूद भी किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा मे खाद-बीज नहीं मिलता है, जिसके कारण किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और देखने में आ रहा है कि कुछ मोटे भाजपा के दलालों द्वारा खाद-बीज की काला-बाजारी की जा रही है जिसे प्राइवेट दुकानदार के माध्यम से दुगने-तिगने दामों मे बेचा जा रहा हैं। किसानों ने बताया कि भाजपा के कुछ दलाल टोकन की रसीद को 200-200 रूपए में ब्लैक में देते हैं, किसान खेतों में दिन-रात मेहनत करके गेंहू, सरसों, बाजरा और प्याज की खेती करता है और समय आने पर जब किसान गेहूं, सरसों, बाजरा एवं प्याज की फसल को अनाज मंडी में बेकने के लिए जाता है तो किसानों को फसल का ना तो उचित दाम मिलता है और ना ही फसल को सही ढंग से तोला जाता है, किसान भाई खाद-बीज लेने एवं फसलों को बेचने किसान अपनी महिलाओं सहित कृषि उपज मंडी में आता है तो टोकन मिलने के बाद चार-चार दिनों तक रात-रात भर लाइनों में लगा रहता है जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृषि उपज मंडी मुरैना में किसानों के लिए रात्रि विश्राम हेतु कोई व्यवस्था नहीं है। और ना ही उनके पीने हेतु ठंडे पानी की कोई व्यवस्था है। किसान कांग्रेस मुरैना ने मुरैना कलेक्टर महोदय से मांग की है। कि किसानों को खाद-बीज समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले, खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए, फसल की सही तुलाई एवं उचित दाम दिये जाए, किसानों के लिए आराम करने एवं रात्रि विश्राम हेतु कृषि उपज मण्डी मे विश्राम गृह बनवाया जाए, पानी के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की जाए। अगर समय रहते हमारी ये सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो अन्यथा की स्थिति में किसान कांग्रेस मुरैना धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री सुभाष सिंह सिकरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस हरेंद्र शर्मा ,बलबीर सिंह परमार ,पिक्षडा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राठौर, राजेंद्र मवाई ,गौरव चतुर्वेदी,आकाश बाथम नितिन कंसाना राजा गुर्जर अनिल गोयल ऋषिकांत धाकड़ मनीष अन्नाना रामू तुंडेलकर नितिन नारोलिया,ब्कॉक अध्यक्ष बंटी किरार,ब्लॉक अध्यक्ष बंटी किरार दिलीप प्रजापति कुलदीप सिकरवार ऋषि कांत धाकड़ अनिल गोयल गजनी गुर्जर भोलू प्रजापति आदि किसान कांग्रेस पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button