ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

चाइल्ड होम से भाग गया दिल्ली का बालक स्टेशन पर मिलने पर पुलिस ने सौंपा था

खंडवा  शहर के गणेश तलाई के चाइल्ड लाइन में फिर से लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां से एक सप्ताह पहले स्टेशन पर मिला दिल्ली का 13 वर्षीय बालक देर रात फरार हो गया।

संस्था ने कोतवाली थाने में दी सूचना

इस मामले में रविवार को संस्था ने कोतवाली थाने में बालक के लापता होने की सूचना दी है। 15 जुलाई को रेलवे पुलिस से दिल्ली निवासी 13 वर्षीय बालक को ट्रेन से उतारा था।

बालक ने बताया-मुंबई घूमने जा रहा था

बालक का कहना था कि वह मुंबई घूमने जा रहा था। पुलिस ने उसे गणेश तलाई स्थित नवजीवन संस्था को सौंपा था। यहां से वह शनिवार रात में फरार हो गया। इसके बाद से संस्था द्वारा उसकी तलाश कर रही है लेकिन उसका कहीं भी पता नही चल सका।

अज्ञात व्यक्ति पर बालक के अपहरण का केस

इसके बाद संस्था ने कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति पर बालक के अपहरण का केस दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button