ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं शनि इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव न्याय और कर्मफल दाता माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि ने इस साल की शुरुआत में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया है, जहां अब ये पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। शनिदेव जून में वक्री हुए थे। अब आने वाले नवंबर महीने में शनि मार्गी होंगे। मार्गी होने का अर्थ है कि शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल का कुछ राशि वालों को बेहद शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। इस दौरान शनि वृषभ राशि के दसवें भाव में रहेंगे। करियर और व्यापार में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। नौकरी में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

नवंबर में शनि की सीधी चाल का विशेष प्रभाव सिंह राशि पर देखने को मिलेगा। शनि की सीधी चाल इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान शनि, सिंह राशि के सातवें भाव में रहेंगे। इस राशि में शश नाम का राजयोग भी बनेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

शनि, मकर राशि के धन भाव में गोचर करेंगे। जिससे मकर राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। करियर में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको मुनाफा मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। विवादों से निजात मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button