ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भाजपा का संकल्प गरीब कल्याण कांग्रेस करप्शन की गारंटी – वीडी शर्मा

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी तकरार भी बढ़ती जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार दोपहर पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय में प्रेस कान्फ्रेंस की, जिसमें उन्‍होंने कांग्रेस और कमल नाथ, दिग्‍विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। इसके साथ-साथ उन्‍होंने केंद्र व राज्‍य सरकार की उपलब्‍धियां गिनाईं। वीडी शर्मा ने कहा, नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है कि केंद्र और राज्य सरकार ने देश में विकास के कीर्तिमान रचे हैं। जनता की आर्थिक स्थिति सुधरी है। 1.36 करोड़ मप्र के लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मप्र देश में अग्रणी राज्य बना। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनधन खाते खोलकर इसकी शुरुआत की थी। गरीब कल्याण ही भाजपा का संकल्प है। मप्र खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा है। 10 लाख मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के हैं। आयुष्मान कार्ड ने व्यक्ति के जीवन को बचाने का काम किया है।

वीडी ने कहा कि शिवराज सरकार ने भी इस दिशा में अच्छा काम किया। राजीव गांधी/इंदिरा गांधी के समय गरीबी हटाने के नारे लगते थे। 28% महंगाई थी। आज .81 % हो गई। कमल नाथ ने भी गरीबों का उपहास किया। आज वे देंखे कि हम क्या कर रहे हैं। भाजपा का संकल्प ही हमारा संकल्प। विकास हमारा मुद्दा।

अमेरिका को परमाणु करार संबंधी संवेदनशील जानकारी कमल नाथ जी ने दी। ये देश को धोखा देने वाले लोग हैं। कमल नाथ, दिग्विजय सिंह साथ मिलकर षड्यंत्र करते हैं।

पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों पर वीडी शर्मा ने कहा कि कोई गड़बड़ी हुई है तो कार्रवाई होती है। सीएम शिवराज का धन्यवाद, उन्होंने संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दिए। कांग्रेस झूठ बोलती है। ये वातावरण बिगाड़ने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों से जागरूक रहने की जरूरत है। किसी ने गलत किया है तो बचेगा नहीं।

वीडी ने कहा कि कांग्रेस करप्शन की गारंटी है। ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी। मोदी ने लोकतंत्र को कमजोर किया है या नहीं, सब जानते हैं। उन पर दुनिया ने भरोसा जताया। लोकतंत्र क्या कांग्रेस परिवार के लिए है। कमल नाथ, दिग्विजय सिंह बेटे, बहू को आगे बढ़ा रहे हैं। क्या यही लोकतंत्र है। भाजपा परिवार आधारित नहीं, बल्‍कि कार्यकर्ताओं का संगठन है। मप्र सरकार तय मापदंडों से कम कर्ज ले रही है। गरीब कल्याण की योजनाओं का ही इंपेक्ट है नीति आयोग की रिपोर्ट।

Related Articles

Back to top button