ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

15 साल की लड़की से दो बार गैंगरेप

छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दो अलग-अलग जिलों में दो के बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों ही मामलों में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है, इनमें एक 22 वर्षीय महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आरोपियों में से चार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को नेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने चार महीने पहले नाबालिग किशोरी से दोस्ती की थी और उसे बिलासपुर के एक होटल में ले गई थी, जहां तीन लोगों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद दो अन्य लोगों ने चिरमिरी में सड़क किनारे एक भोजनालय में उसके साथ दुष्कर्म किया।गुरुवार को पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 ए (नाबालिग लड़की की खरीद), 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के प्रावधानों के तहत दो मामले दर्ज किए गए।

Related Articles

Back to top button