ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बाबा महाकाल की सवारी के दौरान थूका और झूठा पानी गिराया पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में।

उज्जैन। सावन की दूसरी सवारी जैसे ही छत्री चौक पानी की टंकी चौराहा से गुजरी तो इस दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा हिमाकत की गई जिसमें तीन नव युवकों द्वारा सफेद मकान की बालकनी से थूका गया और बाटल से पानी पीकर झूठापानी भी थूका,,इस दौरान चौराहे पर सैकड़ों की तादाद में लोग खड़े थे, घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते मामला खाराकुआं थाना तक जा पहुंचा घटना को लेकर पुलिस ने 3लोगों को हिरासत में लिया है तथा विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है छत्री चौक टंकी चौराहे पर करीब शाम 6:30 बजे बाबा महाकाल की सवारी यहां से गुजरी इस दौरान यह शर्मनाक घटना घटित हुई फरियादी का कहना था कि सवारी निकलने के दौरान थूका गया और कुछ फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध कराएं सवारी के रस्सा सर्कल मैं थूको या भजन मंडलियों पर यह हिमाकत कतई बर्दाश्त नहीं क्योंकि ऐसी घटनाओं से धार्मिक भावनाएं आहट होती है साथ ही जंगीय माहौल निर्मित होता है शाम 7:00 से 10:30 बजे तक थाने पर गतिविधियां चलती रही पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराएं,संदिग्ध को हिरासत में लिया और प्रकरण दर्ज हुआ,,इन सब से इतना तो स्पष्ट है कि ऐसा कुछ हुआ जो नहीं होना था इस घटनाक्रम के बीच बड़ी बात तो यह है कि अपनी मंडली के साथ इंदौर के भाजपा पार्षद मासूम जायसवाल पहुंचे थे,,जिनके साथियों ने यह घटना प्रत्यक्ष रूप से देखी एक इंदौरी पार्षद उज्जैन में आकर एक्टिव हुआ,दादा दयालु तक फोन पहुंचा वहां से पुलिस के एक बड़े अधिकारी को स्पष्ट तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए,,वही घटना को लेकरकंधे से कंधा मिलाकर बजरंग दल ने आखरी तक मोर्चा संभाला,,परंतु आश्चर्य की बात तो यह है कि महाकाल की सवारी में इस तरह की हिमाकत हुई इंदौरी पार्षद सवारी से लेकर थाने तक दौड़ते रहे इंदौरी नेताओं ने उज्जैन के पुलिस अधिकारियों को फोन लगाएं बजरंग दल ने अपनी ताकत दिखाई परंतु हमारे उज्जैन के कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम नेता नदारद है जो सभा मंडप और रामघाट पर पूजन के दौरान पालकी को घेरे हुए चलते हैं जैसे महाकाल सिर्फ उनके ही हो कोई सवारी के दौरान डमरु कोई झांझ-मंजीरा तो कोई पालकी को कांधा देते हुए फोटो खिंचाते दिखाई देते हैं परंतु आज जब बाबा की शान में मौका आया तो एक भी नहीं दिखे यह भी एक चर्चा का विषय बना खैर बजरंग दल जिला संयोजक अंकित चौबे ने आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई और मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button