ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियर

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया। विद्यार्थी परिषद की मांग है कि *बायोमैट्रिक अटेंडेंस के पूर्व शिक्षकों की कमी दूर करे सरकार*। जिसमें जिला संयोजक सत्यादित्य तोमर ने बताया की गत 2 सितंबर को मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मैं कार्यरत सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों तथा छात्राओं के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस लिए जाने के लिए जारी निर्देश, यह विद्यार्थियों के लिए अनुचित निर्णय हैं जहां महाविद्यालय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी है सभी विद्या शाखाओं में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं है, वहां में विद्यार्थियों की पूर्ण उपस्थिति और शैक्षणिक कार्य कैसे संभव होगा साथ ही अगर शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों कुल नामांकन संख्या देखी जाए तो उस अनुपात में आज कई स्थान पर पर्याप्त क्लासरूम अधोसंरचना की व्यवस्था नहीं है,।
अभाविप का यह स्पष्ट मानना है कि सरकार हे प्राथमिकता से महाविद्यालय विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े शैक्षणिक पदों पर तत्परता से भर्ती करनी चाहिए साथ ही छतरपुर छिंदवाड़ा जैसे विश्वविद्यालय और नव घोषित महाविद्यालय के अपने भवन निर्माण की ओर क्रियाशील होना चाहिए आज कई महाविद्यालय विश्वविद्यालय इंटरनेट वाई-फाई की सुविधा से भी वंचित हैं ऐसे में इस प्रकार के आदेश निष्फल प्रयोग साबित होंगे,अभाविप सरकार से अनुरोध करता है कि इस आदेश को तुरंत वापस ले व प्राध्यापकों की भर्ती प्राथमिकता से करने पर जोर दिया जाए अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन बाध्य होगी। एबीवीपी प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला संयोजक सत्यादित्य तोमर, एसएफएस प्रमुख मानवेंद्र जादौन, आशीष नगाइच, ऐदल हरसाना, अमित शर्मा, गिर्राज पलिया ,विष्णु मावई आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button